Raipur Breaking : थाना प्रभारियों का तबादला,18 एसआई व 37 एएसआई इधर से उधर

Raipur Breaking : थाना प्रभारियों का तबादला,18 एसआई व 37 एएसआई इधर से उधर

रायपुर। पुलिस विभाग में फेरबदल जारी है। इसी कड़ी में रायपुर में थाना प्रभारियों, उप निरीक्षकों एवं सहायक उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

रायपुर में 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर हुआ है। कोतवाली, गंज, कबीर नगर के थाना प्रभारी बदले गए। सुनील दास को कबीर नगर थाना से गंज प्रभारी बनाया गया है। एसएन सिंह को कोतवाली से कबीर नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। भावेश गौतम को गंज से यातायात भेजा गया है। सतीश सिंह को रक्षित केंद्र से कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वही 18 उप निरक्षकों व 37 सहायक निरीक्षकों को भी इधर से उधर किया गया है।