अवैध शराब पर रायपुर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई ,4 आरोपी गिरफ्तार
कुल 152 पौवा देशी मसाला शराब जब्त,कीमत करीब 15 हजार रुपए
रायपुर। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला भंडारपुरी, थाना खरोरा क्षेत्र का है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंडारपुरी में अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से देशी मसाला शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
152 पौवा शराब जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 152 पौवा (प्रत्येक 180 एमएल) देशी मसाला शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 27 लीटर से अधिक बताई जा रही है। शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपए है।
आरोपी और बरामदगी
भावदास मनहरे (41) – 41 पौवा (7.380 लीटर) शेरा कंपनी मसाला शराब, कीमत लगभग 4100 रुपए, साथ में 500 रुपए नगद।
महेंद्र पाल सोनवानी (38) – 36 पौवा (6.480 लीटर) सवा शेरा मसाला शराब, कीमत 3600 रुपए।
दयासागर मनहरे (28) – 40 पौवा (7.200 लीटर) सवा शेरा मसाला शराब, कीमत करीब 4000 रुपए।
केदारनाथ मनहरे (33) – 35 पौवा (6.300 लीटर) सवा शेरा मसाला शराब, कीमत करीब 3500 रुपए।
चारों आरोपी भंडारपुरी के अलग-अलग वार्डों के निवासी हैं। शराब रखने और बेचने के संबंध में पूछताछ के दौरान वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध क्रमांक 87/26, 88/26, 89/26 और 90/26 दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन और एसडीओपी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

admin 









