T-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ी कार्रवाई : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 37.50 लाख कैश- कुल 92.50 लाख की संपत्ति जब्त

T-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ी कार्रवाई : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 37.50 लाख कैश- कुल 92.50 लाख की संपत्ति जब्त

क्राइम एंड साइबर की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 37 लाख 50 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 लग्जरी कारें जब्त की गई हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 92.50 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

कारों में बैठकर चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास कुछ लोग चारपहिया वाहनों में बैठकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
मौके से 3 अलग-अलग कारों में सवार 6 लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी और सचिन जैन के रूप में हुई।


मास्टर आईडी बनाकर बांटते थे सट्टा खेलने की आईडी

जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर अन्य लोगों को कमीशन पर सट्टा खेलने की आईडी उपलब्ध कराते थे।
आईडी की बिक्री और सट्टे से सभी आरोपी अवैध मुनाफा कमा रहे थे।


92.50 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से 37.50 लाख रुपए नकद,10 मोबाइल फोन (कीमत करीब 5 लाख रुपए),2 महिंद्रा थार कार
1 नेक्सा XL6 कार,जब्त की है। तीनों गाड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए है।


पहले भी जा चुके हैं जेल

पुलिस के मुताबिक आरोपी रखब देव पाहुजा, जितेंद्र कृपलानी, दीपक अग्रवाल और सचिन जैन पहले भी जुआ-सट्टा के मामलों में जेल जा चुके हैं।

अन्य राज्यों से जुड़े हैं तार

प्रारंभिक जांच में इस सट्टा नेटवर्क के तार महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। म्यूल बैंक खातों और हवाला ट्रांजेक्शन को लेकर भी फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

ग्राहकों पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस को सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की जानकारी भी मिली है। इनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इन धाराओं में केस दर्ज
थाना गंज में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 30/26, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और 112(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।