INTUC किरंदुल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित
किरंदुल से साहिल गुप्ता की रिपोर्ट
किरंदुल। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (INTUC), शाखा किरंदुल के तत्वावधान में गांधी भवन स्थित इंटक श्रमिक सदन में परियोजना से सेवानिवृत्त हुए यूनियन के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण, आत्मीय एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें यूनियन पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में NMDC बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स से जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त हुए दुकाल दास लहरे (SR. M.C.O., ग्रेड–1) एवं धर्मेन्द्र कुमार सोनी (मास्टर इलेक्ट्रीशियन, ग्रेड–II) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों सम्माननीय साथियों को परिवार सहित आमंत्रित कर यूनियन अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन सचिव ए. के. सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सेवा का अंत नहीं बल्कि संघर्ष, अनुशासन और समर्पण से भरे एक सफल जीवन अध्याय की पूर्णता है। उन्होंने दोनों सेवानिवृत्त साथियों के श्रमिक हित, संगठन और कंपनी के विकास में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर विभागीय पदाधिकारियों सहित उपस्थित सदस्यों ने भी दोनों साथियों के सौम्य व्यवहार, कार्यनिष्ठा एवं सहयोगी स्वभाव की सराहना की। समारोह का संचालन त्रिलोक कुमार बांधे ने किया, स्वागत उद्बोधन संगठन सचिव राकेश लाल ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने की।
समारोह में यूनियन पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आम सदस्य, ठेका श्रमिक एवं सुरक्षा प्रहरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण सम्मान, आत्मीयता और कृतज्ञता से ओत-प्रोत रहा।

admin 




