Big Breaking : मेला में हुड़दंग करने वाले 8 असामाजिक तत्व गिरफ्तार

Big Breaking : मेला में हुड़दंग करने वाले 8 असामाजिक तत्व गिरफ्तार

मड़ई के दौरान मारपीट पर उतरे युवक,एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी

रायपुर। मड़ई मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले 8 असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम भुरसुदा, तुलसी और कुंदरू की है, जहां मेले के दौरान कुछ युवकों द्वारा जबरन विवाद और मारपीट किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उग्र होकर झगड़े पर आमादा हो गए। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी तुलसी यादव (22) निवासी अशोक नगर बिलासपुर,गणेश यादव (19), निवासी अशोक नगर बिलासपुर,दुष्यंत निषाद (19) निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा-नेवरा,अश्वनी यादव (19) निवासी ग्राम भुरसुदा, थाना तिल्दा-नेवरा,रवि यादव (23) निवासी ग्राम तुलसी, जिला रायपुर,संजय वर्मा (23) निवासी ग्राम ताराशिव, जिला रायपुर,कमलेश यदु (23) निवासी वार्ड क्रमांक 02, ग्राम कुंदरू और जीत राम यदु (26), निवासी वार्ड क्रमांक 02 ग्राम कुंदरू हैं।

थाना प्रभारी की अपील
तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि त्योहार और मेला पारिवारिक माहौल में शांतिपूर्वक मनाएं। शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मेला-मड़ई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।