Budget Breaking : छत्तीसगढ़ को मिला मेगा खनन कॉरिडोर
नई दिल्ली (एजेंंसी)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश करते हुए साफ कर दिया कि सरकार का फोकस टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और संसाधनों की आत्मनिर्भरता पर है। बजट भाषण में उन्होंने देश और लोगों के चौतरफा विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।
आईटी और टेक सेक्टर को मजबूती देने के लिए वित्त मंत्री ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आईपी डिजाइन को बढ़ावा दिया जाएगा। करीब 40 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव में इंडस्ट्री-लीड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर खास फोकस रहेगा, ताकि स्किल्ड और टेक-रेडी वर्कफोर्स तैयार की जा सके। बजट में छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल को बड़ी सौगात देते हुए तीन राज्यों में खनन गलियारे बनाने का ऐलान किया गया। इससे खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
बायो-फार्मा सेक्टर के लिए भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भारत को वैश्विक बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए ‘बायो फार्मा शक्ति’ योजना लाई जाएगी। इसके लिए अगले 5 सालों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पादन को मजबूती मिलेगी।

admin 









