उत्कृष्ट कार्य करने वाले पी.एल.सी. व्याख्याताओं का किया गया सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पी.एल.सी. व्याख्याताओं का किया गया सम्मान

जांजगीर-चांपा से राजेश राठौर की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा द्वारा सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पी.एल.सी. शिक्षकों का सम्मान समारोह उत्कृष्ट जांजगीर अंतर्गत जिला ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक व्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छग विधानसभा नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांघड़े, जिप अध्यक्ष सत्यलता मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, सदस्य सुश्री आशा साव, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की, जिन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीईओ अश्वनी कुमार भारद्वाज, समग्र शिक्षा डीएमसी राजकुमार तिवारी, एपीसी संपतलाल जोशी तथा प्रदीप शर्मा सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिले के सभी विषय समूह से कुल 67 शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें हिंदी विषय के व्याख्याता दिनेश चतुर्वेदी, दीपक यादव, अभिमन्यु शर्मा, अमित देवांगन, लता राठौर, ज्योति सक्सेना, रेवतीरमण, अरविंद एवं सेवक शामिल रहे।