रायपुर के दो युवाओं का पाकिस्तानी कनेक्शन,एटीएस ने बड़ी कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ एटीएस ने 2 लोगों को पकड़ा है। दोनों का आतंकी गिरोह ISIS से कनेक्शन सामने आया है। एक रायपुर के संतोषी नगर में रहने वाले CRPF जवान का बेटा है। जबकि दूसरा भिलाई का रहने वाला है। पिता ऑटो चलाते हैं। ISIS ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों से संपर्क किया था। यहां लोगों को उकसाने की साजिश रची जा रही थी। बताया जा रहा है कि भारत विरोधी गतिविधियों और जिहादी विचारधारा का सोशल मीडिया अकाउंट में यह प्रचार प्रसार कर रहे थे।
ATS की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान आया है। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि लंबी जांच के बाद ATS को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर के दो युवा ISIS से जुड़े हुए थे। इस ग्रुप के लिए काम करने वाले पाकिस्तान के मॉड्यूल सोशल मीडिया में एक्टिव थे। पूरा का पूरा सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे थे।
UAPA की धाराओं के तहत पकड़ा गया और कोर्ट में पेश किया गया। पाकिस्तान में जो लोग सक्रिय है उनसे प्रेरित थे, उनके मार्गदर्शन में काम कर रहे थे। भारत विरोधी ताक़त से प्रभावित होकर काम कर रहे थे।
सख्ती के साथ कार्रवाई होगी।

admin 








