पारा अब 40 के पार! , दिल्ली समेत इन राज्यों अगले कई दिन तक भयंकर गर्मी

पारा अब 40 के पार! , दिल्ली समेत इन राज्यों अगले कई दिन तक भयंकर गर्मी

नई दिल्ली। आज से 3 दिनों के लिए मौसम विभाग की तरफ से लू का येलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार में कमी आते ही तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान 40 से 42 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में इस समय तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, जो 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। आईएमडी ने बताया कि अगले 6 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने और दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली के अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी लू चलेगी। इस दौरान मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।