महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब आगरा में बनेगा "छत्रपति शिवाजी" का स्मारक

नई दिल्ली। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया था कि आगरा में छत्रपति का भव्य स्मारक बनाएंगे। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने पहले बजट में अपने ऐलान को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र सरकार ने आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने का गवर्नमेंट रेजोल्यूशन (GR) जारी किया है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। इससे साफ हो गया कि आगरा में यूपी सरकार नहीं, महाराष्ट्र सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाएगी।