संसद के मानसून सत्र की तारीख में हुआ बदलाव, अब 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा सत्र

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐलान किया कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। हालांकि मानसून सत्र की तारीख पहले 21 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी। आमतौर पर संसद का मानसून सत्र स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले समाप्त हो जाता है, लेकिन इस बार पहली बार सत्र 15 अगस्त के बाद भी जारी रहेगा।
रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के मानसून सत्र की नई तारीखों को मंजूरी दे दी है, अब संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही पहले दिन सुबह 11 बजे शुरू होगी।