UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हुआ ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स’

UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल हुआ ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स’

नई दिल्ली। UNESCO की 47वीं वर्ल्ड हेरिटेज कमिटी की पेरिस में चल रही बैठक (6–16 जुलाई, 2025) में ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ़ इंडिया’ को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। यह भारत की 44वीं विश्व धरोहर है।

नॉमिनेशन प्रक्रिया में भारत द्वारा जनवरी 2024 में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, इसके बाद 18 महीने की तकनीकी समीक्षा और ICOMOS की ऑन-साइट मिशन शामिल थी। 47वें सत्र में 20 में से 18 सदस्यों ने इसे समर्थन दिया, और प्रस्ताव 59 मिनट की चर्चा के बाद स्वीकृत हुआ।

इस तरह, यह धरोहर विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित होने से न केवल भारत की संस्कृति एवं इतिहास को वैश्विक पहचान मिली है, बल्कि मराठा सैन्य परंपरा, स्थापत्य कौशल और जन-गणना की एक जीवित श्रृंखला को संरक्षण और प्रचार का अवसर भी मिला है।