नगरी भाजपा पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने पूजा अर्चना कर किया ध्वजारोहण

मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा भी रहे शामिल
नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट
नगरी। आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर भाजपा पार्टी कार्यालय नगरी में भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत रहे सभी लोगों के छायाचित्र की विधीवत पूजा अर्चना कर भाजपा पार्टी कार्यालय नगरी में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के हाथो ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे, मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, महामंत्री राजेश गोसाईं, महामंत्री हृदय साहु, पूर्व भाजपा महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, आर एल देव, शंकर देव, राजा पवार, अश्वनी निषाद, नरसिंह मरकाम, रूपेंद्र साहु,अंबिका ध्रुव, अल्का साहु,चैलेश्वरी साहु,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, नरसिंग मरकाम,रामगोपाल साहु, राजेन्द्र गोलछा, युगल,समेत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।