भाजपा गुजरात ने दंतेवाड़ा जिले के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी 5 कंटेनर राहत सामग्री

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
समलूर,तुमनार,बिन्जाम,बांगापाल,बालपेट,बालूद एवं चुडी टिकरा पहुंच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री किट वितरित किया
दंतेवाड़ा। अति वर्षा एवं बाढ़ के कारण दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्राम पंचायतों के पीड़ितों के लिए भारतीय जनता पार्टी गुजरात ने 5 कंटेनर राहत सामग्री किट भेजी है। विधायक चैतराम अटामी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता समेत भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने प्रभावित क्षेत्र पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की एवं राहत सामग्री किट वितरित किया । विधायक चैतराम अटामी ने भाजपा गुजरात का आभार व्यक्त करते हुए कहा की बाढ़ से उत्पन्न हुए हालत पर भाजपा गुजरात ने अपनी चिंता व्यक्त की और कर्तव्य समझते हुए हमारे जिले के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया एवं 05 कंटेनर राहत सामग्री किट भेजवाई जिसमे दैनिक जरूरत की बहुत सारे सामान है,जिले के देवतुल्य जनता की ओर से में समस्त भाजपा गुजरात के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। समलूर,तुमनार,बिन्जाम,बांगापाल,बालपेट,बालूद एवं चुडी टिकरा पहुँच विधायक चैतराम अटामी,जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री किट वितरित किया | भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी भाजपा गुजरात के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का भाजपा दंतेवाड़ा की ओर से आभार व्यक्त किया।