मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का 'चौका', हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में जीत का चौका लगा दिया है। उसने बुधवार (23 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। यह सीजन में उसकी पांचवीं जीत है। मुंबई को 9 मैच में चार हार का सामना करना पड़ा है। उसके अब 10 पॉइंट्स हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सनराइजर्स की बात करें तो आठ मैच में उसे छठी शिकस्त मिली है। वह 4 अंक के साथ नौवें पायदान पर है।