हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता ने 60 की उम्र में रचाई शादी

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता ने 60 की उम्र में रचाई शादी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष 60 वर्ष में शादी के बंधन में बंधे। शुक्रवार को पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार के साथ पारंपरिक बंगाली रिति-रिवाज से विवाह किया। विवाह के बाद घोष ने  अपनी पत्नी के साथ प्रेस के समक्ष औपचारिक घोषणा कर सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। 

उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा कि मेरे निजी जीवन का मेरे राजनीतिक करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’

घोष युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य रहे हैं। 2015 में भाजपा में सक्रिय होने से पहले उन्होंने देश भर में विभिन्न भूमिकाओं में संघ की सेवा की। वे खड़गपुर के सांसद चुने जा चुके हैं। राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में घोष को पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जगह भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है।