दंतेवाड़ा आगमन पर भवन एवं कर्मकार कल्याण मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष रामप्रताप सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया आत्मीय स्वागत

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा आगमन पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह का भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। रामप्रताप सिंह भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से रूबरू हुए एवं नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया। रामप्रताप सिंह ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ के साथ बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की खुशहाली, सुख व समृद्धि की कामना की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,जनपद अध्यक्ष दंतेवाड़ा सुनीता भास्कर,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना,बीजापुर विधानसभा प्रभारी दीपक बाजपेयी,जिला मंत्री जसवीर नेगी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता,मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली,नगर पालिका दंतेवाड़ा अध्यक्ष पायल गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष किरंदुल रूबी शैलेन्द्र सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष बारसूर सुभद्रा नेगी,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर महेश्वरी,सुमन प्रभा यादव,लता मरकाम,नगर पालिका दंतेवाड़ा उपाध्यक्ष गुप्त कैलाश मिश्रा,राजेश बोरबन,अजय अवस्थी,निखिल नाग,डे नारायण,गौतम भाठी,कुंती झरना,बंटी भदौरिया,चंद्रकांत स्वाई,समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।