UPSC के नतीजे घोषित, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप
Shakti Dubey of Prayagraj

नई दिल्ली। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की थी और 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित इंटरव्यू में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इस साल शक्ति दुबे ने सीएसई में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर हैं। सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,129 वैकेंसी भरी जानी हैं. इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में 147 पद शामिल हैं।
यूपीएससी सीएसई अंतिम परिणाम 2024 : इस वर्ष के टॉपर्स
1. शक्ति दुबे
2. हर्षिता गोयल
3. डोंगरे अर्चित पराग
4. शाह मार्गी चिराग
5. आकाश गर्ग
6. कोमल पुनिया
7. आयुषी बंसल
8. राज कृष्ण झा
9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
10. मयंक त्रिपाठी