मैनपाट में सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग में बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी हुए शामिल

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद–विधायक प्रशिक्षण वर्ग मैनपाट में विधायक चैतराम अटामी हुए शामिल। आज विशेष सत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,अरुण साव,वरिष्ठ नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ,बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं अन्य सांसद - विधायकों के साथ अटामी ने प्रशिक्षण के साथ यादगार पल साझा किये। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौलश्री का पौधा रोपा और राष्ट्रिय महामंत्री विनोद तावड़े ने रुद्राक्ष का पौधरोपण किया। बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी ने भी पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि “पौधरोपण केवल एक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी सौगात है। भाजपा का हर कार्यकर्ता इस संकल्प को अपनाए।