नगर निगम रायपुर में कार्यपालन अभियंताओं का तबादला, आदेश जारी

नगर निगम रायपुर में कार्यपालन अभियंताओं का तबादला, आदेश जारी

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने आज सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से रायपुर नगर पालिक निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नगर निगम जोन 10 कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा को जोन 6, जोन 6 प्रभारी कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा को जोन 10, मुख्यालय कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव को जोन 9, मुख्यालय कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा (सीनियर ) को जोन 9, जोन 10 कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला को मुख्यालय विद्युत विभाग का कार्य, जोन 1 कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय उद्यान, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग का कार्य, जोन 9 कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन 8 कार्यपालन अभियंता पद पर नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। आयुक्त ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।