Big Breaking : हिट एंड रन मामले में रायपुर पुलिस ने विधायक रेणुका सिंह के बेटे को किया गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। हिट एंड रन मामले में पुलिस ने विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ तेलीबांधा थाना पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
तेलीबांधा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हिट एंड रन से जुड़ी धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना के समय कार में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पूरे मामले में कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र का था। दो दिन पहले अग्रसेन धाम चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इलाज अस्पताल में जारी है।

admin 









