BIG Breaking : भारत की बेटियां विश्व विजेता : दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता पहला वनडे विश्व कप
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल दमदारी से अपने नाम कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारत की बेटियां विश्व विजेता बनी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाकर 299 का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका की टीम को दिया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है।

admin 












