धोनी खेलेंगे अगला IPL, CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने की पुष्टि

धोनी खेलेंगे अगला IPL, CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने की पुष्टि

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए खुशखबरी है, टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर मैदान पर उतरने वाले हैं।

CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि धोनी अगले सीजन यानी IPL 2026 में टीम का हिस्सा होंगे।

विश्वनाथन ने कहा कि “धोनी फिट हैं और अगला सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने टीम मैनेजमेंट को अपनी उपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया है।”

धोनी ने IPL 2024 के बाद संकेत दिया था कि वह अपने भविष्य पर फैसला करने से पहले कुछ समय लेंगे। अब यह तय हो गया है कि वह एक बार फिर येलो जर्सी में नजर आएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस सोशल मीडिया पर इस खबर के बाद उत्साह से झूम उठे हैं।

माना जा रहा है कि यह IPL 2026 महेंद्र सिंह धोनी के करियर का आखिरी सीजन भी हो सकता है, हालांकि इस पर आधिकारिक बयान फिलहाल नहीं दिया गया है।