दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार
actress Sulakshana Pandit
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 6 नवंबर 2025 को मुंबई में निधन हो गया। वे 71 वर्ष की थीं। परिवार के मुताबिक, सुलक्षणा पंडित पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और हृदयाघात (Cardiac Arrest) के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।
सुलक्षणा पंडित 1970 और 1980 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं। उन्होंने लता मंगेशकर और आशा भोसले की परंपरा में कई यादगार गीत गाए और साथ ही फिल्मों में अभिनय से भी अपनी खास पहचान बनाई। उनके प्रसिद्ध गीतों में “तु है सदीयों का प्यार”, “बांधे रहो साथिया”, “आप बीती ना जाए राते” जैसे कई हिट गाने शामिल हैं।
सुलक्षणा, प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित की बहन थीं। उनके निधन से बॉलीवुड और संगीत जगत में शोक की लहर है। परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 7 नवंबर को मुंबई में किया जाएगा।

admin 












