नवोदय विद्यालय में 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य सामूहिक गायन का आयोजन
रायपुर। नगर पंचायत माना कैम्प में 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर एक भव्य सामूहिक गायन का आयोजन नवोदय विद्यालय में किया गया।
राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की धुन पर जब हजारों कंठों ने एक साथ स्वर मिलाया, तो पूरे वातावरण में एक अभूतपूर्व राष्ट्रभक्ति और ऊर्जा का संचार हो गया।माना नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव ने कहा - यह क्षण केवल एक गायन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि और नए भारत के निर्माण का संकल्प था। आइए, हम सब मिलकर इस गौरवशाली विरासत को संजोएँ और राष्ट्र की एकता को और मजबूत करें।
जय हिन्द! वन्दे मातरम्!
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत माना कैंप के अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के एबू , खोकन कुंडू जी प्राचार्या समस्त शिक्षक शिक्षिकागण और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

admin 












