शंकराचार्य आश्रम में हुई भव्य दिव्य प्रथम चातुर्मास्य व्रतानुष्ठान सम्पूर्ति सभा

शंकराचार्य आश्रम में  हुई भव्य दिव्य प्रथम चातुर्मास्य व्रतानुष्ठान सम्पूर्ति सभा

रायपुर। दांडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज के भव्य दिव्य प्रथम चातुर्मास्य व्रतानुष्ठान की सम्पूर्ति सभा शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर एवं पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे,पूर्व विधायक नंदे साहू की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुई।

राजधानी में पहली बार भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी एवं परम पूज्य ब्रह्मलीन पीठद्वयाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान की अहैतुकी कृपा से 10 जुलाई से प्रारंभ दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानंद तीर्थ महाराज के प्रथम चातुर्मास्य के समापन के पूर्व संध्या पर शंकराचार्य आश्रम में "भव्य दिव्य प्रथम चातुर्मास्य व्रतानुष्ठान  सम्पूर्ति सभा"का शुभारंभ ललिता प्रेमाम्बा त्रिपुर सुंदरी के पूजा अर्चना से हुआ।

राज्यगीत उपरांत प्रमुख अतिथियों ने दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज का गजमाला एवं अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया।

"भव्य दिव्य प्रथम चातुर्मास्य व्रतानुष्ठान  सम्पूर्ति सभा" में
10 जुलाई से राजधानी में प्रारंभ प्रथम चतुर्मास पर उपस्थित अतिथियों ने अपने उदगार व्यक्त किए। पश्चात प्रथम चातुर्मास्य व्रतानुष्ठान में सहभागी श्रद्धालुभक्तों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मसंद, जबलपुर संस्कृत विद्यालय के गजानंद शास्त्री,ऐश्वर्या दीवान,ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल के संस्थापक
चिकित्सक डॉ जयवर्धन विशिष्ट रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर बेमेतरा से शामिल मंडली ने दण्डी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज के जीवन पर आधारित पंडवानी प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर किया।

"भव्य दिव्य प्रथम चातुर्मास्य व्रतानुष्ठान  सम्पूर्ति सभा" में प्रमुख रूप से डीपी तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, मिश्री लाल पाण्डेय, अनुराग दीवान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल थे। सभा का संचालन आचार्य महेन्द्र एवं आभार प्रदर्शन आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने किया।

शंकराचार्य आश्रम से निकली भव्य शोभायात्रा

चातुर्मास्य व्रतानुष्ठान के समापन दिवस पर आज सीमा उल्लंघन समारोह पर शंकराचार्य आश्रम से भव्य शोभा यात्रा निकली। जो राजधानी के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए,खारुन नदी पहुंची। तत्पश्चात बेमेतरा जिला के बरगडा पहुँची।