शतरंज की नई रानी: 19 वर्षीय दिव्या देशमुख बनीं विश्व चैंपियन

शतरंज की नई रानी: 19 वर्षीय दिव्या देशमुख बनीं विश्व चैंपियन

नई दिल्ली। भारत की 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने इतिहास रचते हुए शतरंज की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने फाइडे महिला वर्ल्ड चेस कप 2025 का खिताब जीतकर न केवल भारत की पहली महिला वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, बल्कि ग्रैंडमास्टर (GM) का खिताब भी हासिल किया। यह ऐतिहासिक मुकाबला जॉर्जिया के बातुमी में हुआ, जहाँ फाइनल में उन्होंने अनुभवी भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को रोमांचक टाईब्रेक में 1.5-0.5 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन तान झोंगीई को हराकर सभी को चौंका दिया था।

दिव्या देशमुख की यह जीत न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय शतरंज की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायक है। वे अब भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर और कुल 88वीं ग्रैंडमास्टर बन गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विश्वनाथन आनंद समेत देशभर की बड़ी हस्तियों ने दिव्या को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। यह उपलब्धि भारत में महिला शतरंज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।