डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन
सामाजिक न्याय और समरस समाज का लिया संकल्प
रायपुर। Vishnu Deo Sai ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन समाज में समरसता, न्याय और समानता के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक न्यायपूर्ण, समरस तथा सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

admin 





