बर्ड फ्लू अलर्ट: चिकन दुकानें 2 महीने तक रह सकती हैं बंद, सरकारी पोल्ट्री पर 6 माह का खतरा
बिलासपुर। बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रशासन सख्त हो गया है। हाल ही में 1500 से अधिक मुर्गियों को दफनाया गया और पोल्ट्री फार्म के 10 किमी दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, हालात नहीं सुधरे तो चिकन दुकानों को कम से कम 2 महीने के लिए बंद किया जा सकता है, जबकि सरकारी पोल्ट्री फार्म 180 दिनों तक बंद रह सकते हैं। हर 15 दिन में सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे और लगातार 4 निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही प्रतिबंध हटेगा।
फिलहाल प्रभावित और सर्विलांस जोन में पोल्ट्री से जुड़ी सभी गतिविधियां जैसे कि बिक्री, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

admin 





