कबीरधाम के डोंगरिया में मनरेगा कार्य में भारी गड़बड़ी, दो साल में भी कार्य अपूर्ण !

कबीरधाम के डोंगरिया में  मनरेगा कार्य में भारी गड़बड़ी, दो साल में भी कार्य अपूर्ण !

इमरान खान की रिपोर्ट

कबीरधाम। जिले के पंडरिया – विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरिया में पांच लाख पंद्रह हजार की लागत से स्वीकृत महात्मा गाँधी रोजगार योजना के काम में बड़ी अनियमितता दिखाई दे रही है। कार्य स्थल में कार्य करने वाले लोग नजर नहीं आते।  न ही दर्शाए गए श्रम अनुसार कार्य ही दिखते हैं। साथ ही उक्त कार्य के लिए जरुरी संसाधन व्यवस्थाएं भी नहीं है।

ग्राम से लगे हुए नदी में गाद सफाई एवं गहरी करण के कार्य के लिए वर्ष 2023 के मई महीने में प्रसासनिक स्वीकृति मिली थी, जिसमें 2119 मानव सृजित दिवस रोजगार मिलना था, जिसके लगभग एक वर्ष बाद 02/04/2024 को कार्य प्रारंभ हुआ, लेकिन आज दिनांक तक लगभग कार्य प्रारंभ होने के दो साल एवं प्रशासनिक स्वीकृति के तीन वर्ष पूर्ण होने के बाद भी अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।

उक्त कार्य में सरपंच कार्य एजेंसी है। इस तरह के  लेट- लतीफे कार्य से एक तरफ जहा समय पर लोगो को रोजगार नहीं मिल सका तो दूसरी तरफ सवाल उठता है की जब तीन वर्ष पूर्व नदी में गाद सफाई एवं गहरीकरण की आवश्यकता थी तो इसे तीन वर्षो तक रोका जाना कहा उचित है। वर्त्तमान में तीन वर्ष गुजर जाने के बाद पूर्व में की गई निरीक्षण के अनुसार उक्त नदी में वर्त्तमान में कार्य करवाया जाना कहा तक उचित है।

रेनू बुनकर तकनीकी सहायक मेरे द्वारा कार्य का निरीक्षण किया गया है तथा निरीक्षण रिपोर्ट बनाई गई है। उक्त रिपोर्ट को हम मीडिया के साथ साझा नहीं कर सकते।