गीदम में अवैध सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई, सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार
किरंदुल से साहिल गुप्ता की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा ( गीदम )। अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गीदम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी और ₹15 हजार नगद राशि बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बारसूर गोविंद दीवान के पर्यवेक्षण में थाना गीदम के निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
बताया गया कि 9 मार्च को थाना गीदम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पनेड़ा स्टेडियम गीदम के पास बिजली पोल के नीचे एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों से रुपए-पैसों का दांव लगवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोष देवांगन (36 वर्ष) पिता स्व. कमलेश देवांगन, निवासी वार्ड क्रमांक 06 गीदम, जिला दंतेवाड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 06 सट्टा पट्टी, 01 डॉट पेन और ₹15 हजार नगद बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में सउनि वेद साहू, प्र.आर. 341 राजकुमार सिंह, प्र.आर. 634 मनोज भारद्वाज, आरक्षक 65 देवेंद्र नेताम, आरक्षक 308 केशव पटेल और महिला आरक्षक 535 काजल बेलादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

admin 




