ऐसी अवस्था में मिले 17 बकरे-बकरियां, देखकर आपकी रूह कांप जाएगी...

ऐसी अवस्था में मिले 17 बकरे-बकरियां, देखकर आपकी रूह कांप जाएगी...

बिलासपुर। जिले से एक चौंकाने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। तखतपुर थाना क्षेत्र के चितावर गांव में एक साथ 17 बकरा-बकरियों की मौत हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मृत जानवरों के पेट फटे हुए मिले, जिसे देखकर ग्रामीणों की रूह कांप उठी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर जब लोगों ने देखा तो कई जानवरों के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

जानकारी के अनुसार, ये सभी बकरा-बकरियां किसान प्रेमलाल बिरको के थे। अचानक इतनी बड़ी संख्या में जानवरों की मौत ने उन्हें भी गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, कुछ इसे किसी जंगली जानवर का हमला मान रहे हैं, तो कुछ अज्ञात हमलावर की आशंका जता रहे हैं। 

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, मौत के असली कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन इस रहस्यमयी घटना ने गांव में डर और बेचैनी का माहौल बना दिया है।