नए और सर्वसुविधायुक्त भवन में खुला ग्रामीण बैंक, जीएम ने कहा "ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं"

नए और सर्वसुविधायुक्त भवन में खुला ग्रामीण बैंक, जीएम ने कहा "ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं"

बचेली (दंतेवाड़ा)। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की बचेली शाखा अब नए और सर्वसुविधायुक्त भवन में संचालित होगी। मंगलवार को बैंक के महाप्रबंधक विजय वसंत रायकवाड़ ने नवीनीकृत शाखा भवन का उद्घाटन किया और परिसर का निरीक्षण किया।
उद्घाटन के बाद महाप्रबंधक ने ग्राहकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, बीमा उत्पादों और अन्य बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्राहक सेवा को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक जगदलपुर मोहित सिंघल, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) वेदप्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (अग्रिम) नंदलाल यादव, शाखा प्रबंधक सुजय यादव सहित बैंक स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।
महाप्रबंधक रायकवाड़ ने कहा कि नवीनीकृत शाखा में ग्राहकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कर्मचारियों को बेहतर सेवा देने और बैंक के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।