कुरंदी में ग्रामीण बैंक का नया भवन शुरू : जीएम ने किया उद्घाटन
ग्रामीणों से फीडबैक लेकर,सुविधाओं को बेहतर बनाने निर्देश दिए
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की कुरंदी शाखा के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन गुरुवार को बैंक के महाप्रबंधक विजय वसंत रायकवाड़ ने किया। इस दौरान उन्होंने नए भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शाखा की सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक (जगदलपुर) मोहित सिंघल, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) वेदप्रकाश, वरिष्ठ प्रबंधक (अग्रिम) नंदलाल यादव, शाखा प्रबंधक निधि सोरी, कार्यालय सहायक स्वाती बाजपेयी सहित बैंक स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।
ग्राहकों से सीधा संवाद, योजनाओं की दी जानकारी
महाप्रबंधक रायकवाड़ ने कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों से सीधे संवाद कर बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, बीमा उत्पादों और अन्य सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए।
बेहतर सेवा और व्यवसाय वृद्धि पर जोर
उन्होंने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि बैंक बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कर्मचारियों को नवीनीकृत और सुविधायुक्त भवन में कार्य करते हुए व्यवसाय बढ़ाने और ग्राहकों को उच्च स्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

admin 





