इश्क में अंधे हुए जीजा-साली, पीछे छूट गए 5 मासूम बच्चों के सपने
महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को दरकिनार करते हुए तीन बच्चों की मां अपने जीजा के साथ घर छोड़कर चली गई। बताया जा रहा है कि युवक के भी दो बच्चे हैं। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है और घरों में मातम जैसा माहौल है।
जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी ससुराल में नियमित आना-जाना था। इसी दौरान उसकी नजदीकियां अपनी साली से बढ़ने लगीं। शुरू में सामान्य बातचीत से शुरू हुआ यह संबंध धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। रिश्तेदारी के कारण परिवार के लोगों को इस पर कोई संदेह नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि महिला युवक की मौसेरी साली थी।
समय के साथ दोनों के बीच इतनी नजदीकियां बढ़ गईं कि उन्होंने साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। अंततः महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर जीजा के साथ फरार हो गई।
पुलिस के सामने भी साथ रहने पर अड़े रहे दोनों
महिला के घर से गायब होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तभी पता चला कि युवक भी अपने घर से लापता है। इसके बाद दोनों परिवार थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।
पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से साथ रहने का निर्णय लिया है, ऐसे में अपहरण या जबरदस्ती का मामला नहीं बनता।
पांच बच्चों के भविष्य पर सवाल
इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। दोनों के छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर जाने से उनके भविष्य को लेकर चिंता जताई जा रही है। युवक की पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

admin 





