लौह अयस्क उत्पादन में NMDC ने बनाया इतिहास, 50 मिलियन टन का आंकड़ा पार

लौह अयस्क उत्पादन में NMDC ने बनाया इतिहास, 50 मिलियन टन का आंकड़ा पार

किरंदुल से साहिल गुप्ता की रिपोर्ट


दंतेवाड़ा/नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) ने लौह अयस्क उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। NMDC भारत की पहली खनन कंपनी बन गई है जिसने 50 मिलियन टन (5 करोड़ टन) से अधिक लौह अयस्क उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी की इस बड़ी उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के बैलाडीला क्षेत्र के किरंदुल और बचेली परियोजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और कर्मचारियों की मेहनत के दम पर NMDC ने उत्पादन के क्षेत्र में यह नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

खनन क्षेत्र में इस उपलब्धि को देश की औद्योगिक प्रगति के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लौह अयस्क उत्पादन में बढ़ोतरी से इस्पात उद्योग को मजबूती मिलने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।

NMDC प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी आगे भी उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ जिम्मेदार खनन और पर्यावरण संरक्षण के सिद्धांतों का पालन करते हुए कार्य करती रहेगी।