हनुमान जन्मोत्सव पर गजेन्द्र यादव ने भंडारा परोसकर दिया सेवा का संदेश

हनुमान जन्मोत्सव पर गजेन्द्र यादव ने भंडारा परोसकर दिया सेवा का संदेश
दुर्ग (चैनल इंडिया)। हनुमान जन्मोत्सव पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मंत्री यादव ने दुर्ग शहर के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में भी सहभागिता की। उन्होंने आमजन के बीच पहुंचकर अपने हाथों से प्रसाद एवं भंडारा वितरित किया, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंत्री यादव ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव हमें सेवा, समर्पण और शक्ति का संदेश देता है और समाज के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।