वर्दी में रील बनाना पड़ा महंगा, वायरल होते ही लाइन अटैच का मिला आदेश

वर्दी में रील बनाना पड़ा महंगा, वायरल होते ही लाइन अटैच का मिला आदेश

बिलासपुर। वर्दी में रील बनाना एक आरक्षक को महंगा पड़ा। सोशल मीडिया पर रील वायरल हुई और विभाग तक पहुंच गई। मामले में पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। 

मामला बिलासपुर का है, जहां आरक्षक देवानंद कैवर्त ने वर्दी में रील बनाया और उसे पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने पर इसे यूनिफॉर्म का दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण माना गया। वीडियो वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आदेश जारी कर आरक्षक को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र अटैच कर दिया।