भगवान से संबंध बनाने से व्यक्ति के हो जाते हैं दुख दूर : इंदुभवानंद महाराज

भगवान से संबंध बनाने से व्यक्ति के हो जाते हैं दुख दूर : इंदुभवानंद महाराज

कलश यात्रा से श्रीमद् भागवत का आरंभ

रायपुर। जोन अध्यक्ष क्रमांक 1 तथा खमतराई पार्षद गज्जू साहू एवं उनके परिवार के द्वारा आज से श्रीमद भागवत की दिव्य अमृतमयी कथा प्रारंभ हुई। कथा का प्रारंभ कलश यात्रा से हुआ। आज बड़ी दिव्य भव्य कलश यात्रा निकली। इसमें हजारों की संख्या में माताएं बहनें पीली साड़ी पहन कर कलश लेकर के अगवानी कर रही थी। कथा वाचक डॉक्टर स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ महाराज रथ पर विराजमान थे। समस्त लोगों ने बड़े उत्साह के साथ कलश यात्रा संपन्न करने के बाद कथा प्रवचन पर महाराज इंदुभवानंद तीर्थ स्वामी ने बताया कि भगवान से संबंध बनाने से व्यक्ति के दुख दूर हो जाते हैं। उसको अपने स्वरूप का ज्ञान हो जाता है और वह अज्ञान से भी मुक्त हो जाता है। आज की कथा में यजमान सुदर्शन साहू,डेल्ली बाई साहू,मान बाई साहू, गज्जू साहू, गोदावरी साहू,निरंजन साहू मेनका साहू,राम अवतार, मीठी, मुस्कान, मोनिका, पायल,पलक, यामिनी,दिव्यानी,प्रिया,वंशिका, प्रियंका, हेमलता, लाप्य आदि भक्तों की उपस्थित थी।