युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर पहुंचे दंतेवाड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। युवा आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे। दंतेवाड़ा आगमन पर भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ताओ एवं जनप्रतिनिधियों ने युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। तोमर जिलापंचायत सभागार में आयोजित युवा आयोग के कार्यक्रम में शामिल हुए। युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुंच दर्शन कर सुख एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता,जिलापंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामि, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर, धीरेन्द्र प्रताप, मुकेश शर्मा, सुनीता भास्कर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, खिरेन्द्र ठाकुर, मनीष सुराना, कुलदीप ठाकुर, सुमित भदौरिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री द्वय कृष्णकांत शिवहरे, राघवेंद्र गौतम, युवा मोर्चा जिला अभिशेख राठौर, उपाध्यक्ष अमन प्रताप सिंह, राजा पांडे, जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, वीरेश मिश्रा, मोहन ठाकुर , साजन गौतम, राजेश बोरबन, अजय अवस्थी, भूपेंद्र निर्मलकर, निखिल नाग, सोमड़ू कोर्राम, लक्ष्मी यादव, गौतम भाटी, डे नारायण,सुजीत सिंह,बृजेश राणा,शिव,वेणु शंकर नेताम,आर्यन शर्मा,बालकृष्णा,चंद्रकांत स्वाई,सूरज ठाकुर,राजेश सुराना,अनीश जार्ज,सुमित ओयामी,नीलेश समेत समस्त भाजपा पदाघिकारी,कार्यकर्ता एवं युवा साथी भारी संख्या में उपस्थित हुए।