"चारधाम यात्रा" के लिए अब तक 14.54 लाख से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन

Chardham Yatra 2025

"चारधाम यात्रा" के लिए अब तक 14.54 लाख से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। चारधाम यात्रा 2025 को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अब तक देशभर के 34 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 14 लाख 54 हजार 532 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा अनिवार्य किए गए इस पंजीकरण में सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र की रही है, जहां से अब तक दो लाख 57 हजार 174 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। चारधाम यात्रा के लिए देशभर से हो रहे पंजीकरण में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जहां से एक लाख 83 हजार 950 लोगों ने नाम दर्ज कराया है। आंध्र प्रदेश से एक लाख 66 हजार 899, मध्यप्रदेश से एक लाख 44 हजार 604 और गुजरात से एक लाख 39 हजार 630 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।