नवा रायपुर में वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना का निधन, सीएम विष्णुदेव साय ने किया दुख व्यक्त

नवा रायपुर में वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना का निधन, सीएम विष्णुदेव साय ने किया दुख व्यक्त

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नया रायपुर में वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय फुलजेन्स पन्ना की पुत्री अनामिका से दूरभाष पर बात कर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।