सरकार आज दे सकती है कर्मचारियों को बड़ी सौगात,कैबिनेट के फैसले का इंतजार

सरकार आज दे सकती है कर्मचारियों को बड़ी सौगात,कैबिनेट के फैसले का इंतजार

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए आज अच्छी खबर आज सकती है। लंबे समय से महंगाई भत्ते का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को आज मोहन सरकार बड़ी सौगात दे सकती है।  आज सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली ​कैबिनेट की बैठक में दर्जन भर प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसमें एक सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। इसे लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन कयास लगाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत है। वहीं केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 50 प्रतिशत है। इधर अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी 50 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है, जिसके चलते कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। अब संभावना जताई जा रही है कि मध्यप्रदेश सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों का मंहगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर सकते हैं।