भाजपा युवा नेता अजय रोहरा ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

भाजपा युवा नेता अजय रोहरा ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

गरियाबंद से विजय साहू की रिपोर्ट

दिव्यांग बच्चों का प्यार और बुजुर्गों का आशीर्वाद ही मेरा उपहार : अजय रोहरा

गरियाबंद । भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा ने अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों और वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों के बीच मनाया। दिव्यांग बच्चों के बीच केक कांटा, वहीं बुजुर्गो को फल वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके अलावा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए। साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों और स्थानों के आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर केक कांटा। उनके मित्रो और शुभ चिंतकों द्वारा नगर के तिरंगा चौक, शिक्षकनगर, डाक बंगाल, रावण भाटा, गांधी मैदान वॉलीबाल खेल मैदान, सिविल लाइन, कुम्हार पारा, सुभाष चौक सहित सांई नगर वार्ड में केक कटवाया गया। सबसे पहले रोहरा जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों का कुशलेक्ष जाना। उन्हें फल वितरण कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं सियान सेवा सदन पहुंच वृद्धजनों का आर्शीवाद लिया। इस दौरान रोहरा ने कहा की आज के दिन वृद्धजनों के बीच पहुंच आत्मीय खुशी मिली। इनकी सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य है। इनका आशिर्वाद बहुमुल्य है। मौके पर वृद्धजनों ने भी अजय को बधाई दी। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे। बच्चो को अपने हाथ से केक खिलाया। मिठाई बांटी, नाश्ते के पैकेट दिए। रोहरा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना सबसे अच्छा उपहार है। ये बच्चे भोलेभाले ओर दिल के साफ है। इनकी सेवा ईश्वर की सेवा है। आज इनके बीच आकर मुझे अदभुत अनुभूति हुई।

इस दौरान अजय ने वृद्धजनों और दिव्यांगो दोनो जगहों में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया । वहीं मंगलमूर्ति गणेश उत्सव समिति सांई नगर हाई स्कूल रोड स्थित गणेश उत्सव समिति में अजय रोहरा पहुंच कर अपना जन्मदिन मनाया इस मौके पर समिति के विजय साहू , विकास साहू , रूद्र कंसारी , जय ठाकुर , हर्ष पटेल , मयंक सिन्हा , चारु खरे ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, सागर मयाणी, राधेश्याम सोनवानी, जीवन एस साहू, सुमित पारख, पप्पू ठाकुर, प्रतीक तिवारी, वंश सिन्हा, प्रतीक सिंह, प्रकाश सोनी, खेम सिंह बघेल, परस देवांगन भी साथ मौजूद रहे।