मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,सीमेंट के बढ़े दाम के खिलाफ प्रदेश में आंदोलन शुरू

मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,सीमेंट के बढ़े दाम के खिलाफ प्रदेश में आंदोलन शुरू

सक्ति से मोहन अग्रवाल की रिपोर्ट 

सक्ती। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी  ने सीमेंट की कीमत में की गई बढ़ोतरी के विरोध में नगर पालिका के सामने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल ने कहा कि सीमेंट के बढ़ोतरी गलत हैं। न तो कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि हुई हैं और न बिजली डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई हैं फिर भी पता नहीं क्यो सीमेंट के दाम में वृद्धि की गई है।

जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष साधेश्वर गवेल ने कहा कि लगता है जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है,देश पहले से महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है।

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि सब अंधेर नगरी चौपट राजा के तर्ज पर चल रहा है। एक ओर सीमेंट के दाम पर बढ़ोत्तरी की गई है तो अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सीमेंट के दामों में वृद्धि करना सर्वथा गलत है। इसका विरोध तो भाजपा के सांसद विधायक भी कर रहे हैं। धरना आंदोलन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव सरवन सिदार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तिलोकचंद जायसवाल उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सादेश्वर गबेल जिला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेनका जायसवाल उपाध्यक्ष कलावती संडे जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भाई महबूब सुरेश अग्रवाल जिला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष कथूरिया तनवीर कुरैशी कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्यारेलाल पटेल पिंटू ठाकुर गिरधर जायसवाल चांदनी सहिस आनंद अग्रवाल रामेश्वर बरेट राजेंद्र पटेल सुरेश डेन्सिल  रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में पहले जनों की उपस्थिति रही इस मौके पर थाना प्रभारी बृजेश तिवारी सहित पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।