सीआरपीएफ के जवान ने की की खुदकुशी,एके 47 से खुद को मारी गोली

सीआरपीएफ के जवान ने की की खुदकुशी,एके 47 से खुद को मारी गोली

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत
सोमवार को सीआरपीएफ जवान ने खुदकुशी कर ली। जवान ने  सीआरपीएफ बटालियन के मुख्यालय में एके 47 रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मुख्यलय में हड़कंप मच गया। जवान सीआरपीएफ 195 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ था। मृतक प्रधान आरक्षक विपिन्द्र चन्द्र सी कंपनी में था। घटना सुबह की जब जवान अपने बैरक में गया और एके 47 रायफल से खुद पर फायर किया। गोली सीधे उसके गले पर लगी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौजूद जवानों ने गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा  पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जवान को मृत्यु घोषित कर दिया।