Raipur News : अवैध निर्माणों पर निगम का एक्शन,बुलडोजर की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Raipur News : अवैध निर्माणों पर निगम का एक्शन,बुलडोजर की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेश एवं जोन क्रमांक 10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग ने पुरैना क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
नगर निवेश विभाग की टीम ने रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 49 अंतर्गत पुरैना क्षेत्र में तीन अलग–अलग स्थानों पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्यों को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया। प्रत्येक निर्माण लगभग 1–1 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किया जा रहा था।
इस कार्रवाई में कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता योगेश यदु, उप अभियंता अजय श्रीवास्तव सहित नगर निवेश विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। निगम अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति किए जा रहे निर्माणों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।