भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरायपाली के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं विधायक चातुरी नंद

भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरायपाली के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं विधायक चातुरी नंद

सरायपाली। क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद नगर के स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह साइंस कॉलेज में भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरायपाली के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मिस्टर एंड मिसेज बेडेन पावेल के छायाचित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नंद ने कहा कि भारत स्काउट गाइड सेवा का एक माध्यम है जिसके द्वारा अनेकों मानवता के कार्य किए जाते है। संघ इन्हीं गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ सरायपाली के नवनियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष सीता पटेल, पार्षद सुरेश भोई समेत अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।