खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मनाया अपना 51वां जन्मदिन

खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने मनाया अपना 51वां जन्मदिन

बागबाहरा से अतुल गंडेचा की रिपोर्ट 

बागबाहरा। खल्लारी विधानसभा में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले विधायक द्वारिकाधीश यादव का 51वां जन्मदिन कांग्रेसियों ने बडे ही धूमधाम से विधायक कार्यालय बागबाहरा में मनाया। विधायक यादव के जन्मदिन पर खल्लारी क्षेत्र के तमाम नेता और क्षेत्र के हजारों  कार्यकर्ता के उपस्थिति में केक काटा गया। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

इस दौरान खल्लारी के शहर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रवि निषाद, कोमाखान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल, कृषक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, नवनीत सलूजा, ताम्रध्वज बघेल, देवेश साहू, गणेश शर्मा,समीम खान,मनोहर ठाकुर, शेतराम बघेल,केशव चंद्राकर,अशोक अग्रवाल, दुर्गा सागर, नपा अध्यक्ष हीरा बाई बघेल, मोती साहू, तुलाराम साहू ,
मजीद खान, फिरोज मेमन   सहित क्षेत्र के जनपद सदस्य सरपंच,पंच किसान एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता,मौजूद रहे। तत्पश्चात विधायक यादव फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मा पटपर में बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। जहां बच्चों में एवं कार्यकर्ताओं में कुछ अलग ही खुशी देखने को मिली,जहां खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव केक काटकर बच्चों को खिलाए एवं उन्हें आशीर्वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की  कामना की।

कार्यक्रम में कर्मापटपर के प्रमुख एंव ग्रामीण जन तथा फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित  थे। 
पिथौरा विधायक निवास में भी परिवारजन तथा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के नये परसिमन क्षेत्र के ग्रामीणों एवं कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं ने भी बडे ही उत्साह के साथ खल्लारी विधायक का जन्मदिन मनाया गया।