घर में घुसकर महिला-बेटी पर हमला, जहर पिलाने की कोशिश
दुर्ग। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के रुआबांधा एचएससीएल कॉलोनी में घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, जबरन जहर पिलाने की कोशिश, अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
पीडि़ता के मुताबिक तीन महिलाएं और तीन युवक जबरन घर में घुस आए और मां-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान युवती रेणु कुमारी को जबरन जहर पिलाने की कोशिश की गई, जबकि उसकी मां को भी गंभीर रूप से पीटा गया। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने युवती का न्यूड वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही रेप की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान आरोपियों ने मां-बेटी के मोबाइल फोन तोड़ दिए और घर में रखे पैसे व जरूरी दस्तावेज भी लेकर चले गए। आरोपी पीडि़ता के पड़ोसी ही हैं और दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो अब हिंसक झगड़े में बदल गया।

admin 





